16 दिसम्बर का इतिहास...
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 16 दिसम्बर वर्ष का 350 वाँ (लीप वर्ष में यह 351 वाँ) दिन है। साल में अभी और 15 दिन शेष हैं।
16 दिसम्बर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...
1631- इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गए।
1707- जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1824- ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर खोली गई।
1862- नेपाल ने सम्विधान को अपनाया।
1889- ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी
1927- आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1929- कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरम्भ की।
1951- हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गई।
1958- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
1959- पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
1971- भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985- तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफ.बी.टी.आर.) की स्थापना।
1991- कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993- नई दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ।
1994- पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
1999- गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
2002- बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।
2004- दूरदर्शन की फ्री टु एयर डी.टी.एच. सेवा 'डीडी डायरेक्टी +' का शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
2006- नेपाल में अंतरिक्ष सम्विधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
2007- बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
2008- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
2013- फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए।
2014- पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक-ए-तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
16 दिसम्बर को जन्मे व्यक्ति...
1937- हवा सिंह- भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
16 दिसम्बर को हुए निधन...
2002- शकीला बानो- प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।
1515- अल्फांसो डे अल्बुकेरक- पुर्तग़ाली गवर्नर का गोवा।
1971- सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
लेख अच्छा लगने पर Share करें और अपनी प्रतिक्रिया Comment के रूप में अवश्य दें, जिससे हम और भी अच्छे लेख आप तक ला सकें। यदि आपके पास भी कोई लेख, कहानी, किस्सा हो तो आप हमें भेज सकते हैं, पसंद आने पर लेख को आपके नाम के साथ भन्नाट.कॉम पर पोस्ट किया जाएगा, अपने सुझाव आप Wordparking@Gmail.Com पर भेजें, साथ ही Twitter पर फॉलो करें...
धन्यवाद !!!
लेख अच्छा लगने पर Share करें और अपनी प्रतिक्रिया Comment के रूप में अवश्य दें, जिससे हम और भी अच्छे लेख आप तक ला सकें। यदि आपके पास भी कोई लेख, कहानी, किस्सा हो तो आप हमें भेज सकते हैं, पसंद आने पर लेख को आपके नाम के साथ भन्नाट.कॉम पर पोस्ट किया जाएगा, अपने सुझाव आप Wordparking@Gmail.Com पर भेजें, साथ ही Twitter पर फॉलो करें...
धन्यवाद !!!
Sign up here with your email
ConversionConversion EmoticonEmoticon